फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल और उत्तरकाशी की टीमें पहुंची फाइनल में

विज्ञापन
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के दौर?
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच हुए। नैनीताल और उत्तरकाशी की टीमों ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल नैनीताल और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल ने हरिद्वार को 5-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच में उत्तरकाशी ने पौड़ी की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को नैनीताल और उत्तरकाशी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। तनवीर, राकेश, प्रियंका रावत, हेमा पंत, नीमिका असवाल, कमलेश जोशी निर्णायक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, नीता पोखरिया, पूनम मेहता, नवीन पंत, अकरम खान, विक्रम, हीरा कनवाल, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें