फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करने केरल से पहुंची विशेषज्ञों की टीम

विज्ञापन
बलियानाला क्षेत्र की ड्रोन से ली गई तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में हो रहा भूस्खलन अब अलॉर्मिंग स्टेज (चेतावनी स्तर) तक पहुंच चुुका है। सही उपचार न होने पर यह भूस्खलन भविष्य में नैनीताल शहर के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

यह कहना है बलियानाला और दूसरे अन्य भूस्खलन क्षेत्रों का निरीक्षण और अध्ययन करने पहुंचे स्कूल ऑफ सस्टेनबल डेवलपमेंट अमृता विश्व विद्यापीठ केरल के विशेषज्ञों का। विशेषज्ञों की यह टीम दो दिनों तक शहर के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के अध्ययन के बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी।
सोमवार को टीम ने बलियानाला व आसपास के क्षेत्र का ड्रोन और स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खलन के कारणों व प्रभावों के बारे में लोगों से भी जानकारी ली। टीम प्रभारी भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. मनीषा ने बताया कि बलियानाला क्षेत्र का भूस्खलन अब अलार्मिंग स्टेज पर पहुंच चुका है। यदि जल्द इसका सही उपचार नहीं किया गया तो यह भविष्य में नैनीताल शहर के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार को शासन स्तर पर आपदा प्रबंधन व पुनर्वास संबंधी बैठक में क्षेत्र की विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। जिसमें सर्वे के सभी तकनीकी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। क्षेत्र का निरीक्षण करने वाली टीम में डॉ. नितिन व डॉ. बालमुकुंद समेत कई अन्य विशेषज्ञ भी मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें