फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ब्रिटिशकालीन 62 नालों पर अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के ब्रिटिशकालीन 62 नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ने 11 सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम अतिक्रमण चिह्नित कर 15 दिन में इसकी रिपोर्ट देगी। डीएम वंदना ने नालों से अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने तहसीलदार युगल किशोर पांडे, राजस्व निरीक्षक हितराम ममगई, राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, फईमुद्दीन, उमेश सोराड़ी, लोनिवि, सिंचाई, नगर पालिका, जीआईएस विश्लेषक दीपा बिष्ट, डीजीपीएस सर्वे अमीन रमेश चंद्र भट्ट और नगर पालिका के सर्वेयर सूरज की टीम गठित की है। टीम 62 नालों का जीआईएस जीपीएस, ड्रोन और बंदोस्ती नक्शे के आधार पर सर्वे कर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर डीएम को उपलब्ध कराएगी। डीएम ने टीम को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें