रामनगर हाथी को ट्रैंक्यूलाइज करने का प्रयास करते डा. दुष्यंत व साथ में सीटीआर उपनिदेशक चंद्रशेख?
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मोहान से लेकर मरचूला तक आतंक मचा रहे हाथी को ट्रैंक्यूलाइज करने में भी वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। विभाग ने हाथी के गले में रेडियो कॉलर आईडी लगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार मरचूला के पास कालागढ़ डिवीजन के मंदाल रेंज के जंगल में टीम के साथ हाथी को ट्रैंक्यूलाइज करने पहुंचे।
डॉक्टर के साथ कॉर्बेट पार्क प्रशासन की टीम हाथी को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए निशाना लगाते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान कॉर्बेट के उप निदेशक चंद्रशेखर जोशी भी रहे। डॉ. दुष्यंत ने बताया कि ट्रैंक्यूलाइज कर बेहोश होने के बाद हाथी के गले में कॉलर आईडी पहना दी जाएगी। 8 से ज्यादा वन कर्मी ट्रैंक्यूलाइज करने वाली टीम में शामिल रहे। करीब तीन घंटे बाद टीम जंगल से लौट आई।