फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन महीने से पारस्परिक स्थानांतरण न होने से शिक्षकों में बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्राथमिक शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरणों पर तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में बेचैनी है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार, शासन और विभाग को ज्ञापन भेज कर शीघ्र ही स्थानांतरण सूची जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन

अक्तूबर में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की ओर से प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण, उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 27 के तहत निदेशालय को भेजे जाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जनपदों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन मांगे गए थे। जिलों की ओर से सितंबर माह तक आवेदन संकलित कर स्क्रूटनी के बाद स्थानांतरण के पात्र शिक्षकों की सूचियां जारी कर दी गईं। तब से अभी तक भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि एक बार फिर से इस प्रकरण में सरकार और शासन को अनुस्मरण भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें