भीमताल सर जेसी बोस तकनीकी परिसर में कार्यबहिष्कार में बोलते वक्ता। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित सर जेसी बोस तकनीकी परिसर के प्रबंध अध्ययन विभाग और फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्य बहिष्कार किया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुल सचिव दिनेश चंद्रा और उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी ने भीमताल पहुंचकर शिक्षक और कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मंडल से वार्ता कर कार्य बहिष्कार वापस करने की अपील की, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा जब तक बीते दिनों परिसर में धरना प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
इस दौरान समिति के मुख्य संयोजक प्रो एलके सिंह, प्रो अमित जोशी, डॉ अनीता सिंह, डॉ महेंद्र राणा, डॉ रिषेंद्र कुमार, डॉ आशीष बिष्ट, डॉ मनोज पांडे, डॉ एलएस रौतेला, मनोज रौतेला, गिरीश चंद्र भट्ट, डॉ हितेष पंत, डॉ अर्चना नेगी साह, डॉ कुमुद उपाध्याय, डॉ तीरथ कुमार आदि मौजूद रहे।