फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, भाइयों ने स्कूटी सवारों की लगाई धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बर्थडे मनाकर कार से लौट रही निजी स्कूल की शिक्षिका ने स्कूटी सवारों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि स्कूटी सवारों ने उनकी कार का पीछा किया। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। घटना से गुस्साए युवती के भाइयों ने स्कूटी सवारों को पीट दिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मुनस्यारी व हाल कठघरिया निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार रात वह अपनी मुंहबोली दीदी का बर्थडे मनाने के लिए भाइयों के साथ भुजियाघाट गई थी। रात को जब वह घर लौट रहे थे तो स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। इस बीच युवक कमेंट पास करने लगे। शिक्षिका के भाई ने कार रोककर विरोध किया तो स्कूटी सवारों से उसकी कहासुनी हो गई। कार सवार चार-पांच युवकों ने स्कूटी सवारों को पीट दिया। इसमें एक युवक को गंभीर चोट आ गई। एसएसआई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि हंगामा करने वाले कार सवार नशे की हालत में थे। कार को सीज कर दिया है। मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें