फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी यूनियनों ने नैनीताल न जाने का फैसला लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को कुमाऊं के समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों को नैनीताल क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए थे। हालांकि इस निर्णय पर फिलहाल यूनियनों ने रोक लगा दी है। यूनियन अध्यक्षों का कहना है कि अब तीन जून को उच्च न्यायालय में सुनवाई होने के बाद आगे की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को अलग-अलग यूनियनों ने पत्र जारी कर कहा था कि उच्च न्यायालय की ओर से नैनीताल शहर में वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके विरोध में यूनियनों के सदस्यों को नैनीताल न जाने का निर्देश दिया है। हालांकि सभी यूनियनों ने इस पर पुन: विचार करने के बाद निर्णय वापस ले लिया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट ने कहा कि यह पर्यटन सीजन है और कई टैक्सी चालकों ने एडवांस बुकिंग ले रखी है। सीजन में गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाने से पर्यटकों व चालकों दोनों को दिक्कतें होंगी। इसके चलते इस निर्णय पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें