फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, तीन वाहन कब्जे में; चालानी कार्रवाई

Sat, 03 Oct 2026 04:40 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में पर्यटकों से निर्धारित किराये से चार गुना अधिक रकम वसूलने पर पुलिस ने तीन टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोप है कि चालकों ने 50 रुपये के बजाय 200 से 300 रुपये प्रति सवारी वसूले। 
विज्ञापन
नैनीताल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही टैक्सी चालकों की मनमानी सामने आई। भवाली से नैनीताल और रूसी बाइपास से नैनीताल आने के नाम पर पर्यटकों से निर्धारित किराये से कई गुना अधिक रकम वसूली गई। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी वाहन कब्जे में लिए और चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

विज्ञापन


पहला मामला दिल्ली निवासी करुणा और उनके सात सदस्यीय परिवार से जुड़ा है। परिवार कैंची धाम घूमने के बाद भवाली से टैक्सी संख्या यूके 04 टीए 7252 से नैनीताल पहुंचा। आरोप है कि चालक ने प्रत्येक सवारी से 300 रुपये के हिसाब से 2100 रुपये लिए। नैनीताल पहुंचने के बाद चालक ने पर्यटकों से और रुपये मांगे। विरोध करने पर अन्य चालक और टैक्सी चालक उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पर्यटक पुलिस के पास पहुंचे। जांच में पता चला कि भवाली से नैनीताल का निर्धारित एकतरफा किराया 50 रुपये है, जबकि चालक ने पर्यटकों से चार गुना से अधिक रकम वसूली थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पर्यटकों से वसूली गई रकम वापस कराई।

रूसी बाइपास पर भी मांगे 600 रुपये
दूसरे मामले में गाजियाबाद से नैनीताल घूमने पहुंचे नील गुप्ता ने रूसी बाइपास पर अपना वाहन पार्क किया और नैनीताल आने के लिए शटल सेवा ली। आरोप है कि शटल में लगे टैक्सी वाहन यूके 04 टीए 4433 के चालक ने दो पर्यटकों से नैनीताल पहुंचाने के लिए 600 रुपये की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने चालक को फटकार लगाई तो वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


50 की जगह 200 रुपये लेने पर कोतवाल ने की कार्रवाई
तीसरे मामले में शनिवार दोपहर कोतवाल हरपाल सिंह तल्लीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक टैक्सी चालक भवाली के लिए सवारी भर रहा था। चालक पर 50 रुपये निर्धारित किराये के बजाय प्रत्येक सवारी से 200 रुपये वसूलने का आरोप था। कोतवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा और संबंधित टैक्सी को चौकी में खड़ा करा दिया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि निर्धारित किराये से अधिक वसूली के तीन मामलों में वाहन स्वामी वीरेंद्र सिंह, फरीदा बेगम और अनिल कुमार के खिलाफ आठ-आठ हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें