फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टैक्सी और बाइक की टक्कर, बाइक सवार चोटिल

Tue, 09 Jul 2024 07:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मालरोड पर टैक्सी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चोटिल हो गया। सोमवार को मल्लीताल से तल्लीताल को एक टैक्सी आ रही थी। मालरोड पर इंडिया होटल के पास एक बाइक सवार लोअर मालरोड से अपर मालरोड की ओर मुड़ा तो सामने से आई टैक्सी से भिड़ गया।
विज्ञापन

टैक्सी की गति तेज होने के चलते बाइक सवार 50 मीटर घिसटता चला गया। चालक ने टैक्सी रोकी और बाइक सवार को उठाया। इसके बाद टैक्सी चालक और बाइक सवार की बहस होने लगी। सड़क पर भीड़ बढ़ने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मामले में दोनो पक्षों का समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें