फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर टैक्स बार की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में विकास प्राधिकरण की ओर से नक्शा पास नहीं कराने वालों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई पर टैक्स बार ने आपत्ति जताई। शनिवार को रामनगर के एक रिजॉर्ट में हुई बैठक में टैक्स बार के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडेय ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण के नियम व शर्तें इतनी जटिल हैं कि आम आदमी उन्हें पूरा नहीं कर पा रहा है। प्राधिकरण की ओर से होने वाली कार्रवाई से आम जनता गहरे तनाव में है। उन्होंने प्राधिकरण की इस नीति पर गहरी आपत्ति जताई है। इस दौरान मनु अग्रवाल, भोपाल रावत, गौरव गोला, मनोज बिष्ट, गुलरेज रज़ा, फिरोज अंसारी, विशाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें