फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भगवानपुर बिचला व राजपुरा में पेयजल संकट, साढ़े पांच हजार लोग परेशान

Mon, 15 Dec 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में सर्दी के मौसम में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। भगवानपुर बिचला में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने के बाद से प्रेम विहार, नैनी विहार, ओम विहार आदि कॉलोनियों में तीन हजार की आबादी प्रभावित है। इन इलाकों में टैंकरों से पेयजलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


राजपुरा में संतोषी माता मंदिर के पास आवासीय क्षेत्र, नई बस्ती, गली नंबर-एक, दो और तीन, 16 क्वार्टर आदि क्षेत्रों में ढाई हजार के आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सरकारी विद्यालय स्थित ओवरहेड टैंक की मरम्मत के चलते सीधे लाइन से आपूर्ति होने से यह संकट बना हुआ है। सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल कनेक्शन टूटने से भी समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने बताया कि भगवानपुर बिचला के ट्यूबवेल की मरम्मत चल रही है। राजपुरा के ओवरहेड टैंक में पांच दिन बाद से पानी भरा जाएगा।



जर्जर पेयजल लाइनों में जा रहा सीवरेज का पानी

हल्द्वानी। वार्ड-पांच पॉलीशीट के शांतिनगर क्षेत्र में बीते एक वर्ष से लोगों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सालों पुरानी पानी की पीवीसी लाइन जर्जर हो चुकी है। पेयजल लाइन में सीवर का रिसाव भी हो रहा है। लीकेज होने से गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें