फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में दस हजार नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
मंगलवार को नैनीताल में भाजपा की ओर से आयोजित वोटर चेतना महा​अभियान में मंचासीन भाजपा नेता : फोट
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला के दौरान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में दस हजार नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पहली जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पुरी करने वाले युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


राज्य अतिथि गृह में हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना ने कहा कि पार्टी ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों व बीएलए टू को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यशाला में पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विधायक सरिता आर्या ने भी संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला टोली प्रमुख अरविंद पडियार, कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया, भानु पंत, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, गोपाल जैड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन भानु पंत दया किशन पोखरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें