फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सूखे रहे नल, पानी के लिए टैंकरों पर चढ़ गए लोग

Wed, 19 Jun 2024 07:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते टैंकर से पानी ढोती बच्चियां।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा में नलकूप खराब होने लोगों को टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है। टैंकरों आने पर भी में लोगों में पानी लेने के लिए झड़प की स्थिति हो रही है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



राजपुरा में पांच हजार लोगों को प्राथमिक विद्यालय के नलकूप से पानी मिलता है लेकिन बीते तीन दिनों से नलकूप ठप है। वहीं राजुपरा कैंट के नलकूप का संचालन भी मंगलवार को बिजली जाने से प्रभावित रहा। बार-बार बिजली आने-जाने से दस हजार की आबादी को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। जल संस्थान की ओर से मंगलवार को राजपुरा में भेजे गए टैंकर से पानी लेने के लिए लोग उसके ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पानी लेने के लिए खींचतान होती रही। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू ने जल संस्थान पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप की मरम्मत की जा रही है लेकिन बिजली जाने से कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इधर, जल संस्थान ने अलग-अलग इलाकों में 27 टैंकरों से पांच चक्कर पानी बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें