जिला लीग मैच में शनिवार को विजेता टीम तनमय क्रिकेट एकेडमी मुख्य अतिथि व आयोजक मंडल के साथ। संवा?
हल्द्वानी। जिला लीग के चौथे दिन शनिवार को तनमय क्रिकेट एकेडमी ने रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी को 57 रन से हराया। पहले खेलते हुए तनमय क्रिकेट एकेडमी ने 45 ओवर में 10 विकेट पर 244 रन बनाए। भरत कुमार ने 44 गेंदों में आठ चौके एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। हितेश नौला ने 30 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। जवाब में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन पर सिमट गई और 57 रन से मैच हार गई। रामनगर के लिये रोहित फुलारा ने शानदार प्रदर्शन कर 83 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। तनमय क्रिकेट एकेडमी के लिये कप्तान कमलेश कन्याल ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुऐ चार विकेट भी झटके और टीम को 57 रन से विजयश्री दिलाई। अंपायर विजय आर्या और निश्चय मेहरा जबकि स्कोरर विजय राना और दया पनेरू रहे। मैच का शुभारंभ डॉ. महेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, वरिष्ठ क्रिकेटर सुनील साह, लीला कांडपाल, किशन अनेरिया, संजय बिष्ट, दिग्विजय कनवाल, विशाल भोजक, धनराज सिंह, इकरार अंसारी, गौरव कपिल मौजूद रहे।