फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल से भरे टैंकर की ट्रक से भिड़ंत 

Tue, 24 Oct 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं
विज्ञापन
पेट्रोल से भरे टैंकर की ट्रक से भिड़ंत  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। बरेली के आंवला से काठगोदाम जा रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर की सोमवार शाम सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टैंकर से हाइवे पर पेट्रोल बिखरने लगा और करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में घटना की सूचना निकट स्थित इंडियन आयल डिपो को दी गई। लेकिन वहां के अधिकारियों ने दूसरी कंपनी का टैंकर होने की बात कहकर मदद करने से इनकार कर दिया। उधर, आसपास के लोग जरकिन और डिब्बे लेकर तेल लूटने पहुंच गए। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें रोका। तीन घंटे बाद देर रात काठगोदाम से पहुंचे दूसरे टैंकर में तेल भरवाया गया। आग लगने की आशंका पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को बुला लिया गया। देर रात तक दोनों गाड़ियां खड़ी रहीं। 

भारत पेट्रोलियम का टैंकर एचआर 37बी 5667 पेट्रोल लेकर आंवला से काठगोदाम डिपो जा रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे इंडियन ऑयल पेट्रोलियम डिपो के पास टैंकर की सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 25 टी 8879 से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पेट्रोल से भरा टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इससे पेट्रोल का रिसाव होने लगा। उधर, हाइवे पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए रूट को डायवर्ट करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।
विज्ञापन


साथ ही आग लगने की आशंका पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उधर, क्षतिग्रस्त टैंकर से भारी मात्रा में पेट्रोल के रिसाव होने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने टैंकर से भारी मात्रा में हो रहे पेट्रोल के रिसाव को देखते हुए समीप के इंडियन आयल के डिपो अधिकारी गिरीश मिश्रा से मदद मांगी। लेकिन उन्होंने टैंकर को भारत पेट्रोलियम कंपनी का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी काठगोदाम से पहुंचे दूसरे टैंकर में लीकेज टैंकर का पेट्रोल भरने की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। 


500 लीटर पेट्रोल हाइवे पर बह गया
हल्दूचौड़। काठगोदाम से दूसरे टैंकर के पहुंचने तक करीब 500 लीटर पेट्रोल हाइवे पर बह गया। इस दौरान हल्की चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती थी। क्योंकि हाइवे पर करीब दो किलोमीटर वाहनों का लंबा जाम लगा था। साथ ही इंडियन ऑयल का डिपो भी समीप था। गनीमत रही कि टैंकर में आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लालकुआं कोतवाली प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि टैंकर में तीन ब्लॉक होते हैं। हर ब्लॉक में करीब चार हजार लीटर पेट्रोल भरा रहता है। एक क्षतिग्रस्त ब्लॉक से करीब 500 लीटर पेट्रोल बह गया था। 

पुलिस ने लिया सूझबूझ से किया काम
हल्दूचौड़। कोतवाली प्रभारी लालकुआं विमल मिश्रा की सूझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। पेट्रोल रिसाव से इसकी बदबू दूर-दूर तक फैल गई। इसको देखते हुए कोतवाली प्रभारी ने दूर तक किसी भी व्यक्ति को जाने से मना कर दिया। साथ ही तेल के रिसाव में रेत और बजरी डालकर तुरंत बाहर निकालना शुरू किया। रिसाव हो रहे पेट्रोल को बाल्टी में भरकर रेत मिलाकर पास के जंगल में फेंका जा रहा था। पुलिस ने मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ  करवा दिए। क्योंकि मोबाइल से स्पार्क होने की वजह से आग का खतरा था। इस दौरान कांस्टेबल ललित मोहन सती, कैलाश भट्ट नरेंद्र राणा, अजय कुमार संदीप नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें