फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा जंगल में कारें भिड़ीं, दो की मौत 

Tue, 31 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा जंगल में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कारों की रफ्तार बहुत तेज थी। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


लामाचौड़ निवासी गुरु सेवक सिंह (22) पुत्र राज सिंह मंगलवार को अपनी इटिओस कार (यूके 04 एम 1112) से रुद्रपुर जा रहा था। टांडा जंगल में एस मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो (यूके 06 एबी 4333) से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों कारों की रफ्तार इतनी तेज थी कि इटिओस कार हवा में पलटी खाने के बाद सड़क पर पलट गई। दोनों वाहनों के इंजन भी पिचक गए थे। घटना के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरु सेवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घायल गुरुसेवक को कृष्णा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुसेवक ने आम्रपाली इंस्टीट्यूट से एचएम का कोर्स किया था। वह दो भाई और बहनों में छोटा था।  इधर, स्कार्पियो में घायल लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से एसटीएच भेजा। डाक्टरों ने घायल कुलदीप सिंह (55) निवासी मुकरमपुर बिलासपुर को मृत घोषित कर दिया। अजय पाल सिंह (23) और अमरदीप उर्फ सोनू (25) दोनों पुत्र कुलदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुलदीप बेटों के साथ इलाज के लिए हल्द्वानी आ रहे थे। अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम से पता चला कि गुरु सेवक के सिर के अलावा पसली की हड्डियां टूट गई थीं। कमर में भी उनके गंभीर चोट लगी थी। कुलदीप सिंह के भी सिर और पसली में चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें