फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टनकपुर से मथुरा और इज्जतनगर ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी

Wed, 26 Jul 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टनकपुर से चलने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी गई है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अनुसार, ये ट्रेन गर्मियों में चलाई गई थीं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टनकपुर से मथुरा और इज्जतनगर के लिए विशेष ट्रेन चलाईं थीं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए इनका संचालन आगे भी किया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर-मथुरा जंक्शन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन एक अगस्त से 30 सितंबर तक किया जाएगा। यह प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से मथुरा छावनी तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05061 मथुरा जंक्शन-टनकपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन भी 30 सितंबर तक होगा। यह ट्रेन भी सप्ताह में बुधवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी।
ट्रेन संख्या 05042 टनकपुर-इज्जतनगर का संचालन 27 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को होगा। ट्रेन संख्या 05041 इज्जतनगर-टनकपुर भी 27 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें