हल्द्वानी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संयोजन में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन प्रतियोगिता में क्वालिफाइंग राउंड के मैच खेले गए जिसमें प्रत्येक जिले से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम कर रहा है। आज बैडमिंटन में उत्तराखंड का नाम दुनिया भर में छा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमावाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष रितेश बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर आयोजन सचिव बलजीत सिंह, सचिव नरेंद्र भुटियानी, बासु पांडे, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, भानु पंत, नरेश जोशी, भरत दास के अलावा चीफ रेफरी मानस शाह, डिप्टी चीफ रेफरी उज्ज्वल बहुगुणा के अलावा पवन गुप्ता, जिज्ञासु पंत, विनीता, प्रवीण समेत काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।