फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्मी की शुरुआत में स्वास्थ्य का विशेष रखें ख्याल, खान-पान में बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम का मिजाज बदल रहा है और तापमान 30 डिग्री के आसपास चल रहा है। बदलते मौसम में फिट रहने के लिए कुछ एहतियात जरूरी हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी की शुरुआत से डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


गर्मी का सीजन आने के साथ शरीर में पानी की कमी, पैरों में अकड़न और नसों में खिंचाव की समस्या होने लगती है। इस मौसम में संतुलित डाइट से शुरुआत करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नीलांबर भट्ट के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को सेवन तेज गर्मी से पहले शुरू कर देना चाहिए। खासकर यह मौसम एलर्जी का है। बसंत के मौसम में तेज हवाओं में परागकण नाक के माध्यम से शरीर में पहुंच जाते हैं जिनसे एलर्जी होने लगती है। ज्यादा तला-भुना भोजन गले में दिक्कत कर सकता है।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा का ख्याल रखने के लिए रोज खीरा और रेशेदार फलों का सेवन करें।
- गर्मी में पेट संबंधी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना दिन के समय दही, मट्ठा आदि का सेवन करें।
- प्रतिदिन चार से पांच लीटर पानी पीएं। पानी की कमी से डिहाड्रेशन हो सकता है जो कई गंभीर समस्याओं की वजह बन जाता है।
- तेज धूप से बचने के लिए जरूरी कामों को दोपहर एक बजे से पहले पूरा कर लें।
- हल्का भोजन शुरू कर दें, तला, भुना खाने से बचें और एल्कोहल वाले लिक्विड न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें