फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Sun, 18 Aug 2024 05:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में मिठाई की दुकान पर मिठाइयों के सैम्पल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। रक्षाबंधन त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। साथ ही मिठाई विक्रेताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नैनीताल, भवाली और भीमताल की मिठाई की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। मिठाई बनाने की तिथि, साफ सफाई व खोया व अन्य सामग्री की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि नैनीताल में तल्लीताल उदय मिष्ठान भंडार से चॉकलेट, मल्लीताल नमन स्वीट्स हाउस से मोतीचूर, पंजाबी ढाबा से बेसन के लड्डू के नमूने लिए गए। इसके अलावा भीमताल के वरायटी व भवाली के भवानी स्वीट्स से भी मिठाई के सैंपल लिए गए। नमूने जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें