भीमताल/भवाली (नैनीताल)। जिले भर के स्कूलों कॉलेजों में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
केंद्रीय विद्यालय भीमताल में प्राचार्य नरेश चंद्र जिनाटा ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद की सोच और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने को कहा। इस मौके पर स्काउट और गाइड विभाग की शिक्षिका मोनिका, रणजीता मीणा आदि रहे। इधर, तल्लीताल में एसओएस के जेएन कौल शिक्षण संस्थान की प्राचार्या डॉ रंजना रूहेला ने कहा कि युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता हुई। सरस्वती शिशु मंदिर में ऑनलाइन भाषण, कला, निबंध और साज सज्जा प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य गणेश सिंह बिष्ट, सुशीला, ममता मेहरा आदि रहे।
इधर, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय संस्थापक महेश योगी की जयंती नगारीगांव में ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्रणीता जोशी, हीना नेगी, गीता कैड़ा, दीपक सुयाल, गिरीश जोशी, जीवन उप्रेती मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित हुए कार्यक्रम
रामनगर (नैनीताल)। पुष्पक बाल विद्या निकेतन दुर्गापुरी में रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र और उनके विचारों को लिखे। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन राम आर्य रहे।
सभासद विमला आर्य की अध्यक्षता हुए कार्यक्रम में संयोजक प्रकाश चंद्र फुलोरिया, प्रधानाचार्य तारा सती, देवसिंह मनराल, राजेंद्र सिंह मनराल, हेमभट्ट मौजूद रहे। वहीं डिग्री कॉलेज मालधनचौड़ में स्वामी विवेकानंद के विचारों की ‘उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता’ विषय पर एक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल ने मूल्यांकन के बाद तीन उत्तर पुस्तिकाएं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के रूप में चयनित करके कार्यालय में उपलब्ध करवाई, जिन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय भेजा गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद, डॉ. राकेश ,प्रो. मनोज कुमार प्रो. प्रदीप चंद्र मौजूद रहे।
इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला, एआरटीओ रामनगर विमल पांडे और सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, डॉ. जीसी पंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, आरएसएस प्रचारक गौरव, विभाग संयोजक सुंदर आर्य आदि मौजूद रहे।
शिविर में 35 यूनिट रक्तदान
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पीएनजी पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता और राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, एचडीएफसी बैंक और काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री अमिता लोहनी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. केके पंत और डा. जगमोहन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि रक्तदान शिविर में 35 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। शिविर में ईको क्लब के डॉ. डीएन जोशी, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. दीपक खाती, डॉ. कुसुम लता, सुभाष चौधरी, डॉ. अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे।
लालकुआं में कोरोना वॉरियर्स सम्मानित
लालकुआं (नैनीताल)। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से विवेकानंद जयंती पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। वहीं गरीबों को कंबल वितरित किए।
नगर के आंबेडकर पार्क रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के कुमाऊं प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद ने किया। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, महात्मा सत्यबोधानंद, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा नेता दीपक जोशी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय उप्रेती, भारतीय चेतन बोध संघ के नवीन पंत, दिव्यांग समिति के अध्यक्ष संतोष बाबू कश्यप, महात्मा आलोकानंद, महात्मा प्रभाकरानंद, स्वामीनाथ पंडित, भगवानदास वर्मा, राजलक्ष्मी पंडित, नीमा पांडे, चंद्रकला मेलकानी, गीता राणा, तारा पांडे आदि मौजूद रहे।
इधर, अभाविप की नगर इकाई के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत नरूला ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राधेश्याम यादव, विकास गुप्ता, रितेश शुक्ला, प्रिंस शर्मा, अभिमन्यु ओझा, शुभम कुमार, आदर्श राय, रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : कुलपति
नैनीताल। कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण माना। बताया कि स्वामी विवेकानंद पीठ के प्रयासों से सात अक्तूबर 2020 को कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन पर ‘तराखंड में स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्ह’ विषय पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी लांच की थी। इस मौके पर वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष विशाल बिष्ट, कामाक्षी तिवारी, राहुल पांडे, रजत जोशी मौजूद रहे। इधर, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पूरन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि मदन जलाल रहे। यश दत्त, दीपेश, निशा, संस्था प्रमुख विजयलक्ष्मी थापा, आबिदा सिद्दीकी, गीता भट्ट, हरगोविंद सिंह मेहरा मौजूद थे।