फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में मनाया टैगोर का जन्मदिन

Sun, 08 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
टैगोर जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। हिमालयन एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी और रविंद्र नाथ टैगोर जन्मोत्सव समिति की ओर से शनिवार को रामगढ़ क्षेत्र में रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। रामगढ़ स्थित वृंदावन आचर्ड में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. धामी ने कहा कि गुरुवर के सपनों के अनुरूप न केवल हमें शिक्षा, साहित्य कला और संगीत की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए बल्कि हमें एक अच्छे मानव के निर्माण की दिशा में भी चिंतन की जरूरत है। विशिष्ठ अतिथि सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक जीसी जोशी ने टैगोर के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर जन्मोत्सव समिति के सचिव प्रो. अतुल जोशी, डा. ज्योतिर्मय गोस्वामी ने भी विचार रखे।

बाद में ग्रामीणों ने परंपरागत परिधान में रामगढ़ से टैगोर टाप तक कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल के पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, डा.एके उनियाल, विनोद जोशी, डा.एसडी तिवारी, मोहन चंद्र जोशी, डा. नीरज रूबाली, पीएस नेगी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें