फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की

विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में बुधवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने किया। शिक्षकों में महिला वर्ग में डॉ. विनीता बिष्ट ने डॉ. भावना जोशी को हराकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग का फाइनल विनीता बिष्ट और बिंदिया राही सिंह के मध्य खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान विनीता बिष्ट ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में 15 मुकाबले हुए जिसमें डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. विनोद कुमार उनियाल, डॉ. सत्य नंदन भगत, डॉ., परितोष उप्रेती, डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सेमी फाइनल प्रोफेसर डॉ. नवीन भगत एवं डॉ. दिनेश व्यास और डॉ. आलोक पांडे व डॉ. परितोष उप्रेती के मध्य खेला गया। जिसमें डॉ. दिनेश व्यास व डॉ. परितोष उप्रेती विजयी हुए। फाइनल मुकाबला डॉ. परितोष उप्रेती और डॉ. दिनेश व्यास के मध्य खेला गया। डॉ. परितोष उप्रेती ने डॉ. दिनेश व्यास को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें