फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान गए सफाई कर्मी, अब नहीं होगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन खत्म हो गया है। उधर शासन से 11 चरणों में बात हुई तो आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने बैठक कर कहा कि तय कार्यक्रम के तहत एक मई को उनके संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल में 916 मांग पत्र अपलोड किए। उधर शनिवार को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संघ की शासन से वार्ता कराई। 10 दौर की वार्ता भी विफल रही। 11वें दौर की वार्ता में आंदोलन खत्म करने की सहमति बनी। इस दौरान संघ संस्थापक बांकेलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अमरदीप, रवि चिंडालिया, विजय पाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ करेगा सफाई
हल्द्वानी। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ शाखा हल्द्वानी ने नगर निगम प्रशासन को पत्र सौंपा हैं। जिसमें कहा कि कोरोना महामारी में संघ सरकार एवं निगम प्रशासन के साथ है। उनसे जुड़े सभी सफाई कर्मी काम करेंगे। साथ ही संघ किसी भी संगठन के साथ आंदोलन में भाग नहीं लेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, प्रदेश मंत्री सुनील चौधरी, शाखा अध्यक्ष विनय पाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें