रामनगर। उत्तराखंड जनसेवा मंच सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करेगा। रविवार को गौजानी में मंच के संस्थापक आनंद रावत ने बताया कि इसके तहत रामनगर, नैनीताल, कालाढूंगी और काशीपुर विधानसभा क्षेत्रों के 35 स्कूलों में 3500 बच्चों को स्वेटर बांटने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान अध्यक्ष कुबेर सिंह रौतेला, मेजर एनडब्ल्यू खान, मुन्नी आर्य, किरन आर्य, नदीम वारसी, साक्षी आदि मौजूद रहीं। संवाद