फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वर्गा तारा जुन्याली राता...

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्दूचौड़ स्थित पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तरायणी कौतिक के छठे दिन अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कौतिक सांस्कृतिक एवंं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ के आयोजन में चल रहे कौतिक में मंगलवार को संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग के दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुप्रसिद्ध गायिका रेशमा शाह ने स्वर्गा तारा जुनाली राता.. गीत सुनाकर समा बांधा। लोकगायक चंद्र प्रकाश, लोकगायिका दुर्गा जोशी ने भी कुमाऊंनी लोकगीत प्रस्तुत किए। कुमाऊं सांस्कृतिक सेवा समिति खुर्पाताल दल के विनोद कुमार की टीम ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी। संचालन त्रिभुवन उप्रेती, देवेश गुणवंत, हेम दुम्का ने किया। यहां कौतिक संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, ललित, पूनम, पुष्पा, सीमा, दीपू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें