नैनीताल। मां पाषाण देवी मंदिर समिति की बैठक में 19 से 21 जनवरी तक प्रस्तावित धार्मिक अनुष्ठानों की सफलता पर चर्चा की गई। मंदिर के मुखिया पंडित जगदीश भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी को गणेश पूजन, शिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन होंगे। 20 जनवरी को राम दरबार के विशेष पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ शुरू होगा जिसका पारायण 21 जनवरी को होगा। इसके बाद पूर्णाहुति, कन्या पूजन व भंडारा होगा। 15 जनवरी से मंदिर में मालपुए बनाने का कार्य शुरु होे जाएगा। ्