फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी डेंगू से दो मरीजों की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
हल्‍द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में पर्ची कटाने के लिए लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू मच्छर से टक्कर लेने में स्वास्थ्य विभाग चित हो गया है। सफाई कर्मी समेत दो लोगों डेंगू से मौत हुई है। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या अब दस हो गई है।
विज्ञापन

मुखानी स्थित विवेकानंद अस्पताल में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे पर्यावरण मित्र रवि (38) निवासी राजेंद्र नगर राजपुरा को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान देर शाम रवि की मौत हो गई। वरिष्ठ न्यूरो सर्जन एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि रवि को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है हालांकि एलाइजा जांच की रिपोर्ट नहीं आ पाई था। बताया कि मरीज की हालत बहुत खराब थी और उसके पेट के अलावा अन्य भीतरी अंगों में ब्लीडिंग हो रही थी। मरीज डेंगू शाक सिंड्रोम में था।
दूसरी ओर फैजान (20) निवासी लाइन नंबर 17 को बेस अस्पताल में बुखार आने के कारण 14 को भर्ती कराया गया था। सोमवार को फैजान को हायर सेंटर रेफर किया गया। बरेली के श्री राममूर्ति अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बेस अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि फैजान की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। परिजनों से जांच कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद 62 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि एसटीएच में सात मरीजों में एलाइजा पुष्टि हुई है। कुल 74 मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू के 113 और एसटीएच में बुखार और डेंगू के 140 रोगी भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बेस अस्पताल में एलाइजा जांच पॉजिटिव के 53 मरीज दिखाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू मरीजों की संख्या 943 पहुंच गई है।
===========
बेस अस्पताल में आए एक और फिजीशियन
06 नर्स और अल्मोड़ा से एक फिजीशियन आज आएंगे
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में बुखार और डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते देख बागेश्वर से एक फिजीशियन भेजे गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं ने बागेश्वर के जिला अस्पताल से डॉ. सैय्यद अशद अब्बास को भेजा है। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि अल्मोड़ा से मंगलवार को एक फिजीशियन और पहुंच जाएंगे। जबकि छह नर्से भी बेस अस्पताल आएंगी। उन्होंने बताया कि दो लैब टेक्नीशियन पहले ही भेजे जा चुके हैं। जल्द ही दो मेडिकल आफिसर भी भेजे जाएंगे।
=============
50 की थी जरूरत, सिर्फ 16 बेड ही बढ़े
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में वर्षों से बंद पड़ी एक करोड़ 16 लाख रुपये की बिल्डिंग आज भी नहीं खुल सकी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 50 बेड बढ़ाने की बात हो रही थी। सोमवार को सीएमओ के आदेश पर पहुंची एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने नई बिल्डिंग के बारे मेें जानकारी ली। पता चला कि नई बिल्डिंग के कमरों में न तो पंखे लगे हैं और न ही ड्रेनेज सिस्टम ठीक है। साथ ही पानी की व्यवस्था भी नहीं है। हालांकि आर्थोपेडिक विभाग में 16 बेड बुखारी और डेंगू मरीजों के लिए बढ़ाए गए। सीएमओ डॉ. राणा ने कहा कि डीएम से बात कर नए भवन की खामियों को जल्द दूर कराया जाएगा।
==============4
50 मरीजों का किया परीक्षण
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दमुवाढूंगा में कैंप किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ में मरीजों की जांचें की गई। 50 मरीजों का परीक्षण कर उनको परामर्श दिया गया। फाउंडेशन के चिकित्सक डॉ. योगेश गरजौला ने जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क पैरासिटामॉल की टैबलेट दी। साथ ही कुछ मरीजों को जांच के लिए सरकारी अस्पताल रिफर किया। मंगलवार को राजपुरा में कैंप किया जाएगा।
नगर निगम ने फागिंग कराई, नुक्कड़ नाटक से जागरूकता
हल्द्वानी। नगर निगम की अब नींद टूटी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज कांडपाल ने बताया कि डेंगू को रोकथाम के लिए 43 स्प्रे मशीन वार्डों में दी गई है। 36 वार्ड में 36 मशीन और बाकी मशीन नए वार्ड में दी गई हैं। सोमवार को कई जगह फागिंग भी कराई गई।
पार्षदों ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। पार्षदों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर डेंगू और नशे से निजात दिलाने की मांग की। सोमवार को पार्षद कुमाऊं आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन देने वालों में पार्षद रवि जोशी, राजेंद्र जीना, रवि वाल्मीकि, चंपा देवी, धर्मवीर डेविड, रेखा आदि मौजूद रहे।
उधर, महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि बच्चों के खाने कास्थान गंदगी से घिरा है। कई बार सूचना देने के बाद नगर निगम ने कूड़े को नही उठाया है। कालेज के चार अध्यापक और 18 छात्र डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
फोटो
सावधान! दुश्मन डेंगू मच्छर छुपा है घर के अंदर
हल्द्वानी। सोमवार को स्कूलों के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डेंगू से बचाव की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। मेयर डा. जोगेंदर सिंह रौतेला ने इस प्रयास की सराहना की। जीजीआईसी कालाढूंगी रोड की इको क्लब की छात्राओं ने ढोलक बस्ती और इंदिरानगर वार्ड 33 में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। केवीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जेल रोड, मुखानी चौराहा, जजफार्म, हीरानगर आदि विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कर डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें