नैनीताल। शेरदा अनपढ़ कला एवं साहित्य समिति की ओर से बीते दिवस हल्द्वानी में हुई सुर वंदिता भजन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सूर्यांश राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नैनीताल निवासी सूर्यांश इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। सूर्यांश सेंट जोसेफ कॉलेज के दसवीं के छात्र हैं।