फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा के 300 से अधिक छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के वर्ष 2026 बैच के 300 से अधिक छात्रों का चयन पासआउट से पहले ही देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर हुआ है। बीटेक कंप्यूटर साइंस (2022-26) बैच की छात्रा गुंजन भनवाल को वैश्विक कंपनी एटलैसियन से 66.01 लाख का पैकेज मिला है। विभा चंदोला को गूगल से 54.84 लाख प्रतिष्ठित प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ है। अल्मोड़ा की वैष्णवी करायत को बैंक ऑफ न्यूयार्क से 22 लाख, रानीखेत की दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन चेस से 19.75 लाख का पैकेज मिला है। इंफोसिस में 78, टेक महिंद्रा में 52, एलटीआई माइंडट्री में 37, कोडिंग निंजास में 30, कोग्निजेंट में 17 छात्रों का चयन हो चुका है। भीमताल परिसर के 2026 बैच में अब तक कंप्यूटर साइंस के 250, मैनेजमेंट में 50 और कोर इंजीनियरिंग में 50 प्रतिशत छात्र चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें