फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से संवरेगी सातताल की सूरत

विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के बाद कुछ इस तरह नजर आएगा सातताल - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन स्थलों में सैलानियों के लिए अधिक सुविधाएं जुटाने के उद्देश्य से शासन ने सातताल क्षेत्र और झील के सौंदर्यीकरण के लिए छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

विधायक संजीव आर्य ने सातताल के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार मानचित्र जारी करते हुए बताया कि छह करोड़ की लागत से सातताल झील और उसके आसपास के क्षेत्र में लैंड स्कैपिंग, लेक साइड डेवलपमेंट, चिल्ड्रन पार्क, व्यू पॉइंट, पौधारोपण और दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य पूरे होने के बाद सातताल नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होकर उभरेगा और यहां आने वाले सैलानियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों को सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें