फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्ति विभाग का छापा, 28 सिलिंडरों में कम मिली गैस

Sat, 20 Jul 2024 05:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में घटतौली की जांच करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। गैस सिलिंडरों में घटलौती की शिकायत पर शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 28 सिलिंडरों में कम गैस पाई गई। वाहन चालक पर केस दर्ज करने के साथ ही गैस सिलेंडरों को जब्त कर इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द करा दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गैस सिलिंडरों में घटतौली की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त दीपक रावत ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, बांट एवं माप विज्ञान विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापे मारे। इस दौरान बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास इंडेन गैस सिलेंडर ले जा रहे टेंपो (यूए 04 ई 1552) को रोका गया। गाड़ी में कुल 34 घरेलू गैस सिलिंडर मिले।
तौल कराने पर 28 सिलिंडरों में मानक से कम गैस पाई गई। इन सिलिंडरों में 800 ग्राम से लेकर चार किलो तक गैस कम पाई गई। इस पर खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियाें ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत गैस वाहन के चालक विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही कम गैस मिलने वाले सिलिंडरों को जब्त कर इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, पूर्ति निरीक्षक जगमोहन नेगी, पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे, पूर्ति निरीक्षक रेनू त्रिपाठी, वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप कैलाश पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें