फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से निखरी सरोवर नगरी की रंगत

Wed, 18 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से सरोवर नगरी की रंगत निखर उठी। बता दें बीते दिवस दिनभर धूप के साथ बादल छाने से ठंड बढ़ गयी थी लेकिन मंगलवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों ने भी सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


तल्लीताल में पुराने रोडवेज बस स्टेशन के समीप सुबह करीब आठ बजे से ही सैलानियों की भीड़भाड़ से एक बार ऐसा लग रहा था कि मानो शहर में कोई मेला लग रहा हो। सुहावने मौसम के बीच सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार करने के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम आर्द्रता 65 फीसदी रही। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें