फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरोलाजी लैब में संडे को कोरोना की जांच बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलाजी लैब में रविवार को कोरोना सैंपल की जांच नहीं हो रही है। रविवार को जांच बंद होने से सैंपल की पेंडेंसी बढ़ रही है।
विज्ञापन

अभी पांच जिलों के कोरोना सैंपल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब में आ रहे हैं। एक दिन में दो सौ से तीन सौ सैंपल जांच के लिए आते हैं। इसके बावजूद सौ से डेढ़ सौ सैंपल पेडिंग में चल रहे हैं। रविवार को कोरोना सैंपल की जांच लैब में बंद हो गई है। रविवार को जांच न होने से सैंपल की पेंडेंसी और अधिक बढ़ेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि रविवार को लैब बंद रखी जा रही है और जांच नहीं हो रही है। रविवार को लैब को डिसइंफेक्ट किया जाता है। प्रयास किया जाता है कि पेंडेंसी ज्यादा न बढ़े और अधिक से अधिक सैंपलों की जांच प्रतिदिन की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी के अनुसार आईवीआरआई में अभी महज 25 से 30 सैंपलों की जांच हो पा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि सौ सैंपलों की जांच प्रतिदिन हो। जल्द ही सौ सैंपलों की प्रतिदिन आईवीआरआई होने लगेगी। जिलों में चार कार्टेज की ट्रूनेट मशीन मंगाई जा रही है। चार कार्टेज की ट्रूनेट मशीन आने के बाद कोरोना का पॉजिटिव टेस्ट भी जिलों में ही हो सकेगा और सैंपल लैब में आने की संख्या कम हो जाएगी।
दो लैब के बाद भी 1104 रिपोर्टों का इंतजार
हल्द्वानी। जिले में कोरोना जांच के लिए भले ही दो लैब काम कर रही हो मगर सैंपल की जांच को गति नहीं मिल रही है। पांच जिलों के 1104 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
मंगलवार को आईवीआरआई में भी कोरोना की जांच शुरू हो गई। दो लैब के संचालित होने के बाद भी सैंपल की जांच को गति नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा के सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग हैं।
विज्ञापन

जिला पेंडिंग रिपोर्ट
अल्मोड़ा 236
बागेश्वर 135
चंपावत 366
नैनीताल 250
पिथौरागढ़ 117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें