फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन का विरोध में धरने पर बैठे सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन किए जाने के विरोध में एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने शनिवार को एक घंटे तक अकेले दीनदयाल चौक पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पांच दिन क्या कोरोना अवकाश पर रहता है।
विज्ञापन

सुमित ने कहा कि सरकार को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करना चाहिए। सरकार वीकेंड लॉकडाउन करके आम जनमानस को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार एक ओर पूर्ण लॉकडाउन की बात करती है और दूसरी ओर शराब की दुकान खोलने का शासनादेश जारी करती है। ऐसा आदेश लॉकडाउन का मजाक है।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन कितना कारगर रहा यह पूरे देश की जनता देख चुकी है। एक ओर सरकार जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में जनता से सहयोग मांगती है तो दूसरी ओर कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण मास्क, सैनिटाइजर जैसी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें