ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट में पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित और सुलभ इंटरनेशनल संस्था की ओर से संचालित सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स में दो महीने से अधिक समय से ताला लगा हुआ है। इसके चलते पर्यटकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यही नहीं लघु शंका के लिए अन्य स्थान के इस्तेमाल से गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र, कोटलिया, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, रजनी रावत, शशि चनियाल समेत स्थानीय कारोबारियों ने शौचालय को शीघ्र दुरुस्त कर खोलने की मांग की है। संवाद