फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने की आत्महत्या, शव के पास मिला गिलास और नुवान

Tue, 03 Feb 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के एक सिपाही ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार शाम गौला पुल के पास जंगल में मिला। शव के पास एक गिलास और नुवान की खाली शीशी मिली। वह सोमवार शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। आत्महत्या के पीछे पुलिस पारिवारिक समस्या को कारण बता रही है।
विज्ञापन


पाटी लोहाघाट निवासी बसंत कुमार आर्या (30) पुत्र महेश राम आर्या 2007 में पुलिस विभाग में एपी (आर्म्ड पुलिस) कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों डे हवालात हल्द्वानी में तैनात बसंत पांच दिन से छुट्टी पर था। सोमवार शाम वह पीलीकोठी स्थित किराए के मकान से पत्नी को बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह नहीं आया तो पत्नी सुनीता ने खोजबीन की।

मंगलवार को उसने पुलिस को भी सूचना दी। बताया जा रहा है कि उसने रात को पिता को फोन कर कहा था कि वह जहर खाकर आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस ने उसके फोन की लोकेशन निकाली तो आखिरी लोकेशन बनभूलपुरा गौला पुल टावर के पास मिली। इस आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसकी तलाश की। शाम करीब पांच बजे बसंत का शव गौला पुल से कुछ दूर जंगल में मिला।
विज्ञापन


उसने एक गिलास में नुवान डालकर पिया था। पुलिस को गिलास और नुवान की खाली शीशी मौके पर मिली। सूचना पर बसंत का भाई प्रकाश भी वहां पहुंचा और शव की शिनाख्त की। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं। बसंत तत्कालीन एसएसपी डा. सदानंद दाते का गनर रह चुका था। विभाग में उसकी काफी अच्छी छवि थी।

उस मासूम की क्या गलती

सुनीता कुछ माह की गर्भवती है, लेकिन उसका बच्चा दुनिया में आने के बाद अपने पिता को नहीं देख पाएगा। अब सुनीता और बसंत के परिवार को इसकी भी चिंता सता रही है कि आखिर उस मासूम की क्या गलती है। पति की मौत की खबर के बाद से ही सुनीता बेसुध हो गई है। वह रात तक अपने तीन वर्षीय बेटे प्रियांशु को लेकर पति की तलाश करती रही। वह कोतवाली भी गई, फिर कई बार उसे नैनीताल रोड पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें