किच्छा। चीनी मिल कर्मियों का सातवें दिन भी डयूटी समय के बाद मिल गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मनोज कुमार ने बताया कि आगामी जुलाई में बच्चों के स्कूल खुल जाएंगे। इस दौरान स्कूल फीस समेत अन्य खर्चों की अनेक समस्याएं होंगी।
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के लिए प्रत्येक दिन ड्यूटी पूरी करने के बाद ही करना उचित माना है। इंद्र बनेशी ने कहा कि सरकार से पूरी उम्मीद है कि वह उनके वेतन संबंधित विषयक वेज बोर्ड का गठन कर पूर्व की भांति मिलते आ रहे वेतन को लागू कराएगी।