फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ड्यूटी से घर जा रही युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 16 Mar 2023 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। ड्यूटी कर साइकिल से बिंदुखत्ता जा रही युवती को अज्ञात युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश के साथ उसके अंगों पर दांत काटा है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी युवती हल्द्वानी में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार रात वह लालकुआं से अपनी साइकिल में हल्द्वानी स्टोन कंपनी के रास्ते भगवती मंदिर की तरफ जा रही थी। इस बीच मोटरसाइकिल से उसके पीछे आया एक युवक उसे जबरन रोककर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गया। वहां डरा धमका कर दुष्कर्म की कोशिश की तथा शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक ने युवती के शरीर में कई जगह दांत से नोंच दिया। मौके पर स्थानीय लोगों के आने पर युवक वाहन लेकर भाग गया। इस दौरान युवक की चप्पल मौके पर छूट गई। युवती ने आरोपी की बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। कोतवाली में पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें