फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Weather News: अचानक उमड़े बादल, हल्द्वानी और नैनीताल में बारिश ने फिर बढ़ाई सर्दी

Wed, 28 Jan 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मंगलवार को दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने मंगलवार को फिर करवट बदली। दोपहर बाद अचानक बादल उमड़े और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम साफ नहीं है। खराब मौसम के कारण अधिकतर दुकानें आधा घंटा पहले बंद हो गई।

विज्ञापन


हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 14.1 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

नैनीताल में एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मंगलवार दोपहर में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बर्फबारी केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें