फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा दीवानापन कि अपने से 20 साल छोटे प्रेमी से लॉकडाउन के बीच काठगोदाम पहुंची विदेशी महिला

Mon, 23 Mar 2020 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपने 17 साल के प्रेमी से मिलने आस्ट्रेलिया की 37 वर्षीय महिला कोलकाता से सोमवार को रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। महिला को प्लेटफॉर्म पर अकेले घूमते हुआ देख रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे मेडिकल स्टाफ ने महिला की जांच की।
विज्ञापन

महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह नैनीताल में अपने पति से मिलने जा रही है। सूचना पर नैनीताल पंगोट से उसका 17 साल का प्रेमी उसे ले जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इस बीच मेडिकल स्टाफ ने महिला की स्क्रीनिंग कर ली थी, साथ ही प्रशासन से भी डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। युवक ने महिला का पति होने की बात को नकार दिया और अपनी गर्लफ्रेंड बताया।
युवक ने अधिकारियों को बताया कि वह गोवा के एक होटल में शेफ है और वहीं पर महिला से मिला था। वहीं महिला का कहना था कि वह पिछले साल से भारत में है। वह बनारस से एक अन्य साथी के साथ मुरादाबाद तक पहुंची जिसे मुरादाबाद में रोक लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विदेशी महिला को हल्द्वानी में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। महिला को नैनीताल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें