फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किच्छा सीएचसी में सफल ऑपरेशन, महिला के गर्भाशय से पांच किलो का ट्यूमर निकाला

Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में शांतिपुरी निवासी एक महिला के गर्भाशय से पांच किलो का एक बड़ा ट्यूमर निकाला गया है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसे नया जीवन मिला है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक राहुल सिंह गौर ने बताया कि शांतिपुरी की 44 वर्षीय महिला बीना कोरंगा के दो बच्चे हैं। वह लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं। सीएचसी के सर्जन तनवीर अहमद ने प्रारंभिक जांच में महिला के पेट में ट्यूमर होने की आशंका जताई थी। इसके बाद महिला की कई आवश्यक जांचें कराई गईं। जांच रिपोर्टों के आधार पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। शुक्रवार सुबह महिला का ऑपरेशन शुरू किया गया। यह ऑपरेशन लगभग एक घंटे तक चला। सफल ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से पांच किलो का ट्यूमर निकाला गया।
यह ऑपरेशन काफी जटिल था जिसे चिकित्सकों की टीम ने कुशलता से पूरा किया। ऑपरेशन में सर्जन तनवीर अहमद ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ महिला चिकित्सक कनक बनौथा और नर्सिंग ऑफिसर सुखदीप कौर भी शामिल थीं। ओटी सहायक दीवान सिंह कोरंगा और सतेंद्र कुमार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें