फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एस्ट्रो टूरिज्म की बारीकियां सीखेंगे विद्यार्थी

Mon, 13 Oct 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होगा। उक्त पाठ्यक्रम को करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विवि की ओर से संचालित इस कोर्स में एस्ट्रो टूरिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसलर, टूर मैनेजर और नेचुरलिस्ट गाइड को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एस्ट्रो टूरिज्म की बारीकियां विशेषज्ञों की ओर से समझाईं जाएंगी। टूर मैनेजर का प्रशिक्षण, वनस्पतियों और पक्षियों की जानकारी दी जाएगी। हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसलर के तहत सीपीआर और प्राथमिक इलाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को 15 दिन का प्रशिक्षण जल्द दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें