फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी ।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से एमबीपीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष घायल हो गए। छात्रनेता के साथ मौजूद महिला छात्रनेता बाल बाल बच गई। घायल छात्रसंघ का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने घर भेज दिया है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले एमबीपीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी मंगलवार की रात महिला छात्रनेता के साथ स्कूटी से जा रहे थे। बृजलाल अस्पताल के समीप तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। छात्र संघ अध्यक्ष स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। इस बीच महिला छात्रनेता बच गई।
घायल छात्रसंघ अध्यक्ष को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रनेता के सिर और पैर में काफी चोटें आई। अस्पताल में इलाज करने के बाद डाक्टरों ने छात्रसंघ अध्यक्ष को आराम की सलाह देते हुए घर भेज दिया है। दुर्घटना से छात्रसंघ अध्यक्ष के साथियों ने काठगोदाम पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें