राष्ट्रीय जिला योगासन खेल चैंपियनशिप के तहत दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का रविवार को एमबीपीजी कॉलेज के सभागार में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर विभिन्न योगासनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालकों के 7 प्लस आयु वर्ग में देवांश, आहान, सर्वम खेमवाल और 6 प्लस में रेयांश राणा, वासु, ऋत्विक राय प्रथम तीन स्थान पर रहे। 14 से 18 ट्रेडिशनल आयु वर्ग में जितेंद्र, गौरव और काव्या ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हसिल किया।
जूनियर बालिका 14 से 18 ट्रेडिशनल आयु वर्ग में कृपा डंगवाल, लक्षिता देउपा और रिद्धि आर्या शीर्ष तीन स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाठक ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। वहां डॉ. समीर वर्मा, डॉ. बीना वर्मा, डॉ. भास्कर ओली, नवीन सिंह बोरा, डॉ. ज्योति चुफाल, प्रकाश चंद्र पांडे, स्वीटी अधिकारी, हिना चुफाल और महेश चंद्र पाठक सहित आदि मौजूद रहे।