फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र परेशान, तीन घंटे का करावा दो इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया दो घंटे का समय पहले की तरह तीन घंटा करने की मांग छात्रों ने उठाई है। छात्रों का कहना है कि पहले की तरह विवि एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न) लागू करे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते दूसरी गतिविधियों के साथ पठन-पाठन पर भी असर पड़ा। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि की ओर से परीक्षा दो घंटे की कराने का निर्णय लिया गया। छात्रों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बावजूद विवि दो घंटे की परीक्षाएं करा रहा है। इससे उनको परीक्षा में दिक्कतें हो रहीं हैं। छात्रों ने पहले की तरह तीन घंटे की परीक्षा कराने के साथ ही 10 फीसदी प्रश्न बहुविकल्पीय रखने की मांग की है।
------
स्थिति सामान्य हुई तो तीन घंटे की होगी परीक्षा : प्रो. पंत
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत के अनुसार भविष्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं आयोजित होंगी। स्थिति सामान्य हुई हो तीन घंटे की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

यह बोले छात्र
- साल भर मेहनत करने के बाद यदि परीक्षाओं में प्रश्नपत्र को हल करने के लिए छात्र-छात्राओं को पर्याप्त समय नहीं मिलेगा तो यह उनके साथ अन्याय होगा। अब कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य है इसलिए परीक्षा की अवधि को पूर्व की भांति तीन घंटे ही किया जाए। - शुभम बिष्ट, विद्यार्थी।
------
- कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य हो गई है। विवि को पूर्व के नियम लागू कर परीक्षा तीन घंटे की करवानी चाहिए। दो घंटे की परीक्षा का असर छात्रों की परीक्षाफल पर पड़ रहा है। - मोहित रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष।
-----
- इस संबंध में कुलपति से वार्ता की गई है। दो घंटे की परीक्षा में बदलाव की जरूरत है। परीक्षा तीन घंटे की हो और 10 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न हर प्रश्न पत्र में आने चाहिए। -अभिषेक मेहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें