हल्द्वानी एमबी महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी सम्मान समारोह 2022 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्र?
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से एनसीसी कैडेट के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों बटालियन के करीब 40 कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान कैडेट कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर झूमे।
महाविद्यालय के लाल बहादुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 78 यूके, 24 यूके और एयर विंग के उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एएनओ डॉ. विनय चंद्र जोशी, डॉ. ज्योति टम्टा, डॉ. अमित सचदेवा ने प्राचार्य का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के आयोजक निवर्तमान उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट ने बताया कि सम्मान समारोह उत्साह पूर्वक हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन राष्टगान से हुआ।
समारोह का संचालन पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष हिमांशु जोशी और पूर्व छात्रसंघ सांस्कृतिक सचिव कमल कुड़ाई ने किया। इस मौके पर दीपांशु जोशी, कौशल जीना, प्रकाश पांडे, ललित मोहन जोशी, करन पंत, सोनू कोटलिया, ऋतिक साहू, योगिता पांडे आदि मौजूद रहे।