नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र में लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता व पर्यावरणीय स्थिरता जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पढ़ाई भी कराई जाएगी।
महिला अध्ययन केंद्र की संचालक डॉ. किरन तिवारी ने बताया कि इसी सत्र से यह पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, ताकि छात्र लैंगिक समानता, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
डॉ. तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राएं अब यूसीसी की भी पढ़ाई करेंगे। नए पाठ्यक्रमों के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत दो वर्ष में चार सेमेस्टर पढ़ाए जाएंगे। अथ्यर्थी https://kunainital.ac. in/cell-club/womens-studies-cente के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।