गरमपानी (नैनीताल)। पीएमश्री विद्यालय योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज भुजान के कक्षा 11, 12 के वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को फील्ड विजिट कराया गया। विद्यार्थियों ने मानसखंड विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा, ओरियोन मेटल फैक्ट्री ताड़ीखेत, कुमाऊं रेजीमेंट युद्ध संग्रहालय रानीखेत और काकड़ीघाट स्थित नीब करौरी मंदिर का भ्रमण किया। दल को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अहलावत ने रवाना किया। इस दौरान भूपेंद्र कुमार, दीपक सिंह दीपा बुधौड़ी, शकील सिद्दीकी, रेनू उपाध्याय, विजय कुमार, नीतू जोशी आदि मौजूद रहे।